्रप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोलंबो पहुंचे (लीड-1)
कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 15वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं।
कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 15वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के अलावा अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव व मेजबान श्रीलंका के नेता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान भारत सार्क के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीलंका का सौंपेंगा।
शुक्रवार को ही कोलंबो में मनमोहन सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। राजपक्षे के साथ बाद में दूसरे दौर की बातचीत भी हो सकती है। प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही श्रीलंका के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि आज सार्क देश यह समझ चुके हैं कि परस्पर सहयोग से वे न सिर्फ अपना विकास कर सकते हैं, बल्कि इस क्षेत्र की कई साझा चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकते हैं।
सार्क विकास कोष , सार्क खाद्य बैंक, दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय की स्थापना, सार्क देशों के बीच मुक्त व्यापार क्षेत्र व प्रतिनिधि देशों की जनता के बीच व्यापक संपर्क की वकालत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस सम्मेलन में इन प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के दौरान वे सार्क देशों के नेताओं से अलग से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री का रविवार की रात स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
