गाले टेस्ट : टेस्ट मैचों में सहवाग ने पूरे किए 5000 रन (लीड-1)

गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के गाले क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर के 5000 रन पूरे कर लिए।

मैच के पहले दिन 128 रन पर नाबाद लौटने वाले सहवाग ने शुक्रवार को पहले सत्र के खेल में जैसे ही 149 रन पूरे किए, वह भारत के लिए टेस्ट मैचों में 5000 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए। अपनी 149 रनों की पारी में सहवाग ने अब तक 143 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

3 नवंबर 2001 को बोएमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू करने वाले सहवाग अपना 59वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अब तक सहवाग 15 शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका औसत 52.63 रहा है।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरूद्दीन, गुंडप्पा विश्वनाथ, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव ने इससे पहले 5000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

तेंदुलकर ने भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 11826 रन बनाए हैं। वह वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।

टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। तेंदुलकर के अलावा सुनील गावस्कर तथा राहुल द्रविड़ का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। गावस्कर ने 10122 रन बनाए हैं, जबकि द्रविड़ अब तक 10101 रन बना चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+