रीवा में पत्रकार की हत्या में साथियों का हाथ (लीड-1)
रीवा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार की दोपहर पत्रकार दीपक मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ ठोस सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को संदेह है कि पत्रकार की हत्या में उसके ही दो साथियों का हाथ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक शाहिद अबसार ने आईएएनएस को बताया कि बस स्टैंड के पास मारुति वैन में गोलियां चलीं और कुछ ही देर बाद शहर से बाहर यह गाड़ी संदिग्ध हालत में मिली जिसमें सतना से प्रकाशित होने वाले दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख दीपक मिश्रा का शव पड़ा था। दीपक मिश्रा को गोलियां मारी गईं।
पुलिस पूरे दिन आरोपियों का पता लगाने में जुटी रही। पुलिस अधीक्षक अबसार के अनुसार जिस मारुति वैन में दीपक की हत्या की गई उसमें कुल तीन लोग सवार थे। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं जिससे पता चलता है कि उसके साथियों ने ही दीपक की हत्या की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications