गाजीपुर जेल में सांसद अफजाल से मिलने पहुंचे डम्पी

आजमगढ़, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के सांसद अकबर अहमद डम्पी आज गाजीपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी(सपा)से निष्कासित सांसद अफजाल अंसारी से मिलने पहुंचे। अफजाल विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोप में गाजीपुर जेल में बंद हैं।

गाजीपुर संसदीय क्षेत्र से सपा के टकिट पर सांसद चुने गये अफजाल अंसारी ने मुलायम सिंह यादव से बगावत करके गत 22 जुलाई को संसद में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के विश्वास मत के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ वोट किया था। जिसके बाद सपा ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

अफजाल अंसारी से गाजीपुर जेल मिलने पहुंचे अकबर अहमद डम्पी ने इस मुलाकात को निजी बताया। उन्होंने कहा कि अफजाल से उनके पुराने संबंध हैं। डम्पी के साथ बसपा विधायक सलीम सिद्दीकी और राजकुमार सिंह गौतम भी साथ मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक बसपा के इशारे पर परमाणु करार मुद्दे पर सरकार के खिलाफ वोट करने वाले अफजाल अंसारी के पास डम्पी को भेजकर बसपा आलाकमान यह संदेश देना चाह रहा है कि वह पार्टी उनके साथ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+