कानपुर के मेगामॉल को उड़ाने की धमकी

कानपुर, 27 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर-प्रदेश के कानपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आज शहर के एक डॉक्टर को फोन करके धमकी दी कि आने वाले सोमवार को शहर स्थित मेगामॉल को बम से उड़ा दिया जाएगा।

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए.के.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि आज शाम शहर के कल्याणपुर इलाके में रहने वाले पैथालॉजिस्ट डा. गोविंद सिंह के मोबाइल नंबर 9305018676 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 9236605090 नंबर से फोन करके ये धमकी दी कि सोमवार सुबह 11 बजे शहर के मॉल रोड इलाके में स्थित ग्लोबस शॉपिंग मेगामॉल को बम से उड़ा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डॉ गोविंद ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि फोन जालौन जिले के उरई से किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जालौन के पुलिस अधीक्षक से वह लगातार संपर्क में हैं और जल्द ही फोन करके धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धमकी को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+