गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए एकजुट हुए धार्मिक नेता
लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गंगा और यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए अब मुस्लिम और हिंदू समुदाय के नेता एक साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। इस सिलसिले में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद व लखनऊ स्थित टीले वाली मस्जिद के इमाम फजलुर्हमान वाईजी नदवी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के 'गंगा सेवा अभियान' में शामिल होने का ऐलान किया है।
मौलाना कल्बे जव्वाद व फजलुर्हमान वाईजी नदवी ने सरकार से गंगा एक्शन प्लान पर खर्च किए अरबों रुपये पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक ज्ञापन भेज रहे हैं।
जव्वाद ने आशंका जताई कि गंगा कि अविरल धारा को रोककर टिहरी बांध में बनाए गये 80 फीट गहरे जलाशय के क्षतिग्रस्त होने से शहरों के डूबने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने टिहरी बांध की उपयोगिता व ढाई हजार किलोमीटर क्षेत्र में फैली गंगा के मैली होने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा समिति गठित करने पर खुशी जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications