अहमदाबाद विस्फोट में मरने वालों की संख्या 40 हुई, कई गंभीर

अहमदाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में शनिवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या कई घायलों की मौत के बाद रविवार को बढ़कर 40 हो गई है। घायलों में 20 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बल इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अहमदाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में शनिवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या कई घायलों की मौत के बाद रविवार को बढ़कर 40 हो गई है। घायलों में 20 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बल इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस जहां इन संगठित बम धमाकों को अंजाम देने के भारतीय मुजाहिदीन के दावे की जांच कर रही है वहीं शहर के पुराने इलाकों के नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने और शनिवार को हुए विस्फोटों के खिलाफ किसी प्रकार की प्रतिक्रिया को रोकने के लिए सेना ने फ्लैग मार्च किया।

पुलिस ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र मणिनगर के हतकेश्वर में रविवार सुबह एक बम को निष्क्रिय कर दिया। नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में ही सबसे अधिक छह धमाके हुए थे। शनिवार रात को भी सांरगनगर रोड इलाके में एक बम को निष्क्रिय किया गया था। अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए इन दोनों बमों को सब्जी की दुकानों के पास रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि मणिनगर में जिस साइकिल पर बम रखा गया था उसके हैंडिल पर राजू रामप्रकाश गुप्ता बिस्कुटवाला खुदा हुआ है।

अहमदाबाद में शनिवार को केवल 36 मिनट के भीतर हुए 16 विस्फोटों के कारण 40 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और बच्चों तथा महिलाओं सहित 100 लोग घायल हुए हैं।

अधिकांश घायलों को शहर के वाडीलाल साराभाई और सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर के सबसे बड़े सिटी अस्पताल में भी दो बम धमाके हुए थे।

राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि इन विस्फोटों का उपयोग करके आतंक पैदा करने और लोगों की समस्याओं को और बढ़ाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने कहा कि अहमदाबाद में 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम ब्रांच के उपायुक्त अभय चाद्समा ने कहा कि बम विस्फोट की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

शनिवार के विस्फोटों के बाद गुजरात में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने अहमदाबाद, वडोदरा और राजकोट में गश्त लगानी शुरू कर दी है। अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन को सील कर दिया गया है और रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

राज्य के जूनागढ़ स्थित सोमनाथ मंदिर सहित अहमदाबाद के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+