ताइवान में तूफान की चेतावनी
ताइपे, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रशांत महासागर में चक्रवाती तूफान फंग-वांग के ताइवान की दिशा में बढ़ने के बाद सोमवार सुबह वहां तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।
शनिवार दोपहर और सोमवार सुबह के बीच फंग-वांग ताइवान से करीब 100 किलोमीटर दूर था। केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार तूफान के सोमवार को ताइवान पहुंचने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार फंग-वांग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ताइवान की ओर बढ़ रहा है। तूफान के केंद्र में हवाओं की गति 119 किलोमीटर प्रति घंटा है।
शनिवार को मौसम विभाग ने फंग-वांग के कारण शनिवार को समुद्री चेतावनी भी जारी की थी। लोगों को दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी तटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ताइवान के दक्षिण में जहाज चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि ताइवान में 18 जुलाई को आए चक्रवाती तूफान कालमेगी के कारण 18 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसके कारण कृषि को भी भारी नुकसान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications