उल्फा ने नई बटालियन के निर्माण के लिए रंगरूटों की भर्ती शुरू की
गुवाहाटी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) ने अपनी दो प्रमुख आक्रमणकारी बटालियनों के विद्रोह से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर रंगरूटों की भर्ती शुरू कर दी है।
गुवाहाटी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) ने अपनी दो प्रमुख आक्रमणकारी बटालियनों के विद्रोह से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर रंगरूटों की भर्ती शुरू कर दी है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उल्फा आतंकवादी 18 से 24 साल के युवकों को लालच देने की कोशिश कर रहे हैं।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि असम के पूर्वी इलाकों से बड़ी संख्या में युवकों के गायब होने की सूचना मिली है। संदेह है कि इन युवकों और युवतियों को उल्फा आतंकवादियों ने संगठन में भर्ती कर लिया है।
उल्फा की 28वीं बटालियन की अल्फा और चार्ली कंपनियों द्वारा अपने नेताओं पर असम की समस्याओं का सामना करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए पिछले महीने एक तरफा युद्ध विराम घोषित करने से उत्पन्न परिस्थिति का सामना करने के लिए उल्फा ने भर्ती अभियान शुरू किया है।
उल्फा की 28वीं बटालियन को उसकी सबसे महत्वपूर्ण आक्रमणकारी यूनिट के रूप में जाना जाता था।
एक अधिकारी ने बताया कि उल्फा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भर्ती करने पर जोर दे रहा है। 28वीं बटालियन का आत्मसमर्पण पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और जोरहाट जिलों में उल्फा के लिए बहुत बड़ा धक्का माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications