बम विस्फोटों का गुजरात में निवेश पर असर नहीं होगा

अहमदाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए सिलसिलेवार सोलह बम धमाकों का राज्य में जारी निवेश पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। गुजरात के उद्योग राज्य मंत्री सौरभ पटेल ने यह बात कही।

सौरभ पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास है कि बम विस्फोट की घटनाएं राज्य में जारी निवेश की गति को हतोत्साहित नहीं करेगी। कल शाम हुए इन बम धमाकों में लगभग 45 लोगों की मौत हुई है। औद्योगिक संगठनों व कारोबारियों ने भी मंत्री की बातों से सहमति जताई है।

व्यावसायिक सलाहकार सुनील पारेख ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से निवेश की गति प्रभावित नहीं होगी। उनके अनुसार इस तरह की कार्रवाई फिलहाल सभी जगह हो रही है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई ) की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष चेतन तंबोली ने कहा कि आतंकी हमले अब वैश्विक परिघटना का रूप ले चुके हैं और उद्योग जगत इन संकटों से पार पाते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए अपने आपको तैयार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि मेरे विचार में गुजरात में मौजूदा वर्ष के दौरान वर्ष 2007 की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा निवेश हो सकता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार की रात विश्वास व्यक्त किया था कि बम धमाके गुजरात के विकास में बाधक नहीं होंगे।

भारतीय उद्योग परिसंघ की गुजरात इकाई के अध्यक्ष विमल अंबानी ने कहा कि बम धमाकों का उद्देश्य देश के विकास को पटरी पर से उतारना है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे आतंकवाद का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए मिल जुलकर ठोस रणनीति बनाने की दिशा में पहल करें।

राज्य में विपक्षी दल के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि आतंकी हमले का निवेश पर मामूली असर होगा। पूर्व उद्योग मंत्री अनिल पटेल के अनुसार बम धमाके विदेशी निवेशकों के विश्वास पर असर डाल सकते हैं जबकि देशी निवेशकों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+