अमरनाथ विवाद : जम्मू में फिर कर्फ्यू

जम्मू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की जमीन वापस लिए जाने के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर रविवार को जम्मू में एक बार फिर कर्फ्यू लगा दिया गया। शनिवार को हिंसक प्रदर्शनों में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

एसएएसबी की जमीन को लेकर आत्मदाह करने वाले कुलदीप कुमार डोगरा को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। शहर में हिंसा फिर से भड़कने की आशंका के मद्देनजर रविवार सुबह कर्फ्यू लगाया गया। इससे पूर्व गुरुवार को भी यहां कर्फ्यू लगाया गया था।

गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू के पैरेड ग्राउंड में आत्मदाह से पहले 20 वर्षीय कुलदीप कुमार डोगरा ने एक भावुक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस संघर्ष को बलिदान की जरूरत है। यहां अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति (एवाईएसएस) के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर थे।

भाषण से पूर्व डोगरा ने कथित तौर पर जहर खा लिया था। पुलिस के अनुसार अचेत हो जाने के बाद डोगरा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डोगरा द्वारा आत्मदाह किए जाने के बाद जम्मू के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। एवाईएसएस ने शुक्रवार को बंद का आह्वाहन किया था। वहीं उसी दिन कर्फ्यू भी हटा लिया गया था।

शनिवार को जम्मू में हिंसा फिर भड़क उठी थी। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें भी हुई, जिसमें पचास से अधिक लोग घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+