लग्जरी उत्पादों के निर्माण का केंद्र बनेगा भारत

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रईस लोगों की बढ़ रही संख्या के कारण अगले पांच वर्षो के दौरान भारत वैश्विक लग्जरी उत्पादों के निमार्ण का केंद्र बनने जा रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और येस बैंक की रिपोर्ट में यह बात कही गई। यह रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी।

रिपोर्ट में भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख मजबूती का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस अवधि में लग्जरी चीजों का निर्माण उद्योग 50 करोड़ डालर का हो जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आकलन तथ्यों और वैश्विक ब्रांडों के रुखों पर आधारित है। लुइस वुटन और फ्रेटे जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड भारत में पहले ही निर्माण की संभावना तलाश रहे हैं जबकि अन्य यहां से अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कम निर्माण लागत के कारण अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड भारत की ओर रुख कर रहे हैं। इससे देश में मार्केटिंग के नए और संगठित विचार आएंगे साथ ही साथ भारी निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इन सबको देखते हुए विनिर्माण क्षेत्र को खुदरा क्षेत्र से अलग दर्जा दिए जाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+