हर्मिसन की इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी
लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन को दक्षिण अफ्रीका के साथ बुधवार से एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने हरफनमौला पॉल कोलिंगवुड को भी इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।
पिछले साल सर्दियों में न्यूजीलैंड के साथ हेमिल्टन में खेले गए टेस्ट मैच के बाद से टीम से बाहर किए गए हर्मिसन अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे।
कोलिंगवुड को हेडिंग्ले टेस्ट में शामिल नहीं किया गया था। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने उनकी जगह ली थी। कोलिंगवुड हालांकि अभी अच्छे फार्म में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा किया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंटेंट' के अनुसार इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलियाई मूल के तेज गेंदबाज डैरेन पीटरसन को टीम से बाहर कर दिया है। पीटरसन के चयन को लेकर इंग्लैंड में काफी विवाद हुआ था।
पांच मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 से पीछे चल रहे इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उसके सबसे कारगर तेज गेंदबाज रेयान साइडबाटम फिर हो गए हैं। साइटबॉटम की बदौलत इंग्लैंड इस श्रंखला में बराबरी की उम्मीद करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications