पिता के संग अमेरिका जा रहे हैं नील मुकेश
मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महान गायक मुकेश के पोते नील नीतिन मुकेश अपने पिता नीतिन मुकेश के साथ अगले महीने अमेरिका जा रहे हैं। अमेरिका में जहां नील फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे, वहीं नीतिन संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नील ने आईएएनएस से कहा, "मैं न्यूयार्क में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग करूंगा। मेरे पिता भी वहीं रहेंगे, लेकिन वे बीच में कुछ दिनों के लिए गणपति महोत्सव में हिस्सा लेने मुंबई लौट आएंगे। बाद में वे अमेरिका में विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।"
नील ने कहा कि वे समय निकाल कर पिता के संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि नील अक्सर अपने पिता के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते आए हैं।
'जॉनी गद्दार' फिल्म से सुर्खियों में आए नील ने कहा कि यदि वे फिल्मों में काम नहीं करते तो एक गायक होते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications