दिल्ली पुलिस ने साइकिल विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ाई
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में आज एक के बाद एक हुए सोलह बम धमाकों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी के साइकिल विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है।
दिल्ली पुलिस के आयुक्त वाई.एस. डडवाल द्वारा बुलाई गई पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के संयुक्त आयुक्त करनल सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय रासजधानी क्षेत्र में स्थित साइकिल विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
सिंह ने कहा कि वे बाजार संगठनों व नागरिक कल्याण संगठनों के साथ मिलकर राजधानी के व्यस्ततम क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर गश्त की व्यवस्था करने की संभावनाओं पर गौर करेंगे।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसी भी आतंकी कार्रवाई को विफल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं, खासकर कांवरियों के रास्ते पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेलगाड़ियों, रेल व मेट्रो स्टेशनों, सिनेमा हाल व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications