ईसीबी की चैंपियंस लीग को प्रायोजक मिला
लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महत्वाकांक्षी ट्वेंटी-20 चैंपियंस लीग के लिए प्रायोजक मिल गया है। अबू धाबी का राज परिवार प्रतियोगिता के लिए ईसीबी की वित्तीय मदद को तैयार है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' के मुताबिक अबू धाबी राज परिवार ने अगले दस वर्ष तक के लिए ईसीबी को सात करोड़ 50 लाख पाउंड की मदद देने का वादा किया है।
ईसीबी को यकीन है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमों के अलावा अपने घरेलू ट्वेंटी-20 कप की दो शीर्ष टीमों, केंट तथा मिडिलसेक्स को लेकर चैंपियंस लीग कराने में सफल रहेगा।
प्रतियोगिता के मैच अबू धाबी और शारजाह में कराए जाएंगे। अगर आईपीएल की टीमें इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयार हो जाती हैं तो यह आईपीएल सरीखी कमाऊ साबित हो सकती है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि साफ तौर पर कहा है कि इस टूर्नामेंट में अगर बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़े खिलाड़ी खेलेंगे तो वह इसमें अपने खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत नहीं देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications