हुंडई भारत को बनाएगी अपनी छोटी कारों का केंद्र
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। करीब 75 अरब डालर की विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ने अपनी छोटी कारों के लिए भारत को वैश्विक केंद्र बनाने की योजना बनाई है।
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। करीब 75 अरब डालर की विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ने अपनी छोटी कारों के लिए भारत को वैश्विक केंद्र बनाने की योजना बनाई है।
हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड प्रबंध निदेशक हेंग सू लहीम ने कहा, "हमारे पास भारतीय बाजार की बहुत स्पष्ट तस्वीर है। हम भारत को अपनी छोटी कार के लिए केंद्र बनाना चाहते हैं। हम भारत को अपनी छोटी कारों के निर्माण और निर्यात के लिए प्रयोग करेंगे।"
आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में लहीम ने कहा, "हमारी आने वाली आई20 मॉडल, जिसको सितंबर में पेरिस मोटर शो में प्रदर्शित किया जाएगा, का निमार्ण भारत में किया जाएगा।"
मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई विश्व के करीब 193 देशों में अपने वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी ने पिछले नवंबर में आई10 मॉडल को लांच किया था जिसका निर्माण भारत में किया गया है।
कंपनी के सेंट्रो और गेट्ज मॉडलों को बाजार से हटाने की खबरों को खारिज करते हुए लहीम ने कहा कि आई20 मॉडल को इस साल नवंबर तक लांच किया जाएगा।
इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने वर्ष 2007 में भारतीय बाजार में 327160 वाहनों की बिक्री की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications