टोरंटो मास्टर्स : पेस-डुल्डी सेमीफाइनल में हारे (लीड-2)
टोरंटो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के युगल विशेषज्ञ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार लुकास डुल्हे यहां खेली जा रही टोरंटो मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता के युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए हैं।
पेस-डुल्ही को सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और कनाडा के डेनियल नेस्टर ने 6-3, 7-6 से पराजित किया।
इस बीच, पेशेवर टेनिस में दुनिया के दूसरे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।
इस वर्ष अपना तीसरा मास्टर्स खिताब जीतने की कोशिश के तहत नडाल फाइनल में जर्मनी के निकोलस केइफर से भिड़ेंगे। नडाल इस सत्र में नौवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के एंडी मुरे को 7-6, 6-3 से पराजित किया।
नडाल अगर केइफर को हराकर खिताब जीतने में सफल रहे तो वह पेशेवर टेनिस संघ की व्यक्तिगत रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं। नडाल पिछले 28 मैचों से अजेय हैं।
पिछले चार साल से दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी बने रहने वाले फेडरर खराब फार्म के कारण यह ताज खो सकते हैं।
केइफर ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस के खिलाड़ी जाइल्स साइमन को 6-7, 6-3, 7-6 से पराजित किया। साइमन ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में फेडरर को हराया था।
केइफर तीन साल बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता का फाइनल खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी खिताब वर्ष 2000 में हांगकांग में जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications