धमाकों के बाद देश भर में हाई अलर्ट, भाजपा शासित राज्यों में कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद और बंगलौर में 24 घंटे के अंदर हुए 23 सिलसिलेवार बम धमाकों में हुई 45 से अधिक मौतों के मद्देनजर देश भर में रविवार को हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई। धमाके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन वाले राज्यों में होने के कारण पार्टी शासित सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

इस दौरान अनेक राज्यों में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, सिनेमा घर, मॉल्स और शापिंग कांपलेक्स तथा प्रमुख सरकारी इमारतों की कड़ी निगरानी की जा रही है। कई स्थानों पर वाहनों को रोककर लोगों की तलाशी ली जा रही है।

भाजपा शासित राज्यों में ही धमाके होने के कारण छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया' (सिमी) के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस पूरी तरह सचेत है, हम सिमी कार्यकर्ताओं तथा पहले कभी इस संगठन से जुड़े रहे लोगों की तलाश कर रहे हैं।"

राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्व राजन ने कहा कि नक्सल प्रभावित होने के कारण वैसे तो राज्य में हमेशा ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है लेकिन इस समय इसे और चाकचौबंद कर दिया गया है।

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लिंगराज मंदिर, पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क के सूर्य मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य में हीराकुंड बांध और चांदीपुर मिसाइल परीक्षण रेंज में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

उधर केरल पुलिस भी कर्नाटक पुलिस को मिले उस ईमेल की पुष्टि कर रही है जिसमें कहा गया है कि कर्नाटक और गुजरात के बाद केरल इन हमलों का अगला शिकार हो सकता है।

उत्तरपूर्व से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार त्रिपुरा, मिजोरम और असम के बांग्लादेश से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+