सार्क सम्मेलन के मद्देनजर कोलंबो में आवारा कुत्तों की धरपकड़ तेज

पी.करूणाकरण

पी.करूणाकरण

कोलंबो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अगले महीने के शुरू में होने वाले सार्क सम्मेलन को देखते हुए आयोजन स्थल के आसपास के क्षेत्र से आवारा कुत्तों को धर-पकड़ की जा रही है।

शनिवार को श्रीलंकाई विदेशमंत्री रोहिता बोगोलांगमा के अनुरोध पर कोलंबो म्युनिसिपल कारपोरेशन के कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अति महत्वपूर्ण अतिथियों को ठहराए जाने वाले होटल और सम्मेलन स्थल 'कन्वेंशन सेंटर' के आसपास के क्षेत्र को विदेश मंत्रालय कुत्तों से मुक्त चाहता है।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह केवल सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से भी जरूरी है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अब तक 24 कुत्तों को पकड़ा जा चुका है, उनको सार्क सम्मेलन के बाद वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ना काफी मुश्किल है,यदि हम किसी क्षेत्र से सभी कुत्तों को हटा दें तो वहां और भी कुत्ते आ जाएंगे। लेकिन हम सम्मेलन क्षेत्र के आसपास से कुत्तों को हटाने के अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।

सरकार ने सार्क सम्मेलन में आ रहे राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधिमंडलों तथा शहर के 650,000 निवासियों की सुरक्षा के लिए 19,000 अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

अतिथियों के ठहरा जाने वाले होटल और सम्मेलन स्थल तथा आसपास की सड़कों को उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+