प. बंगाल में बिजली कटौती के विरोध में तृणमूल की लालटेन रैली
कोलकाता, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हाथों में लालटेन, मोमबत्तियां और पोस्टर थामे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पश्चिम बंगाल में आम हो चुकी बिजली कटौती के विरुद्ध रैलियां निकालीं।
रैली का नेतृत्व कर रहे तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने आईएएनएस को बताया, "हमने बिजली उपलब्ध करा पाने में सरकार की असफलता को देखते हुए कोलकाता और आसपास के इलाकों में लालटेन रैली निकालने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा कि इन रैलियों का आयोजन स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा लोगों में वाम मोर्चा के कुशासन के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए किया जा रहा है और हम सोमवार को एक बड़ी रैली का आयोजन भी करेंगे।
मित्रा ने बताया कि रविवार को पूरे कोलकाता में लगभग 45 रैलियां निकाली जाएंगी। पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी कल निकलने वाली मुख्य रैली का नेतृत्व कर सकती हैं।
गौरतलब है कि खराब कोयले के कारण राज्य कोयला आधारित विद्युत संयंत्र अपेक्षित बिजली का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए लोगों को आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications