राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी थ्री-स्टार होटल जैसी खान-पान की सुविधा

इसके लिए कैटरिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म एंड कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश राणा ने आज बताया कि यह सुविधा जुलाई के अंत तक यात्रियों को मिलने लगेगी। यात्रियों को खाना सर्व करने के लिए दानापुर रेल मंडल के राजेंद्रनगर टर्मिनल में बेस किचेन बनाने का काम अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों के भोजन बनाने के लिए देश के प्रसिद्ध तीन सितारा होटलों के बाबर्ची (कुक) की बहाली की गई है। उन्होंने बताया कि खाना सर्व करने वाले वेटर भी प्रोफेशनल एवं यूनीफार्म में रहेंगे। राणा ने बताया कि बहाल किए गए 62 कुकों और वेटरों में से अधिकांश हाजीपुर इंडियन इंस्टच्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से उत्तीर्ण हैं।

यात्रियों के खाने के प्रकार (मेन्यू) में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा, लेकिन खाने की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के बाद दिल्ली व कोलकाता जाने वाली गरीब रथ में भी आईआरसीटीसी अपना कैटरिंग चलाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+