साफ्टवेयर उद्योग के राजस्व में आई 24 फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का वित्तीय प्रदर्शन मौजूदा वित्तीय वर्ष 2008-09 की प्रथम तिमाही के दौरान निराशाजनक रहा है।
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का वित्तीय प्रदर्शन मौजूदा वित्तीय वर्ष 2008-09 की प्रथम तिमाही के दौरान निराशाजनक रहा है।
विवेच्य अवधि के दौरान शीर्ष बीस सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के कुल राजस्व में 24 फीसदी की तेजी आई जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 41 फीसदी से कम है।
साइबर मीडिया की पत्रिका डेटाक्वे स्ट द्वारा प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि विवेच्य अवधि के दौरान शीर्ष 20 आईटी कंपनियों की विकास दर में भी गिरावट आई और यह पिछले वर्ष के 45 फीसदी के मुकाबले घटकर 29 फीसदी तक नीचे आ गई। पत्रिका का सर्वेक्षण नेशनल एसोसिएशन आफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नास्कॉम) के परिणामों से पूरी तरह मेल खाता है।
गत 9 जुलाई को जारी रिपोर्ट में नास्कॉम ने बताया था कि वर्ष 2007-08 के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में कुल विकास दर 28.2 फीसदी रही जबकि डेटाक्वे स्ट ने इसे 24 फीसदी के स्तर पर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications