ईस्ट-वेस्ट बैंक टेनिस : सानिया-मातेक सेमीफाइनल से बाहर (लीड-1)

लास एंजलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथाने मातेक को कारसन में खेली जा रही ईस्ट-वेस्ट बैंक क्लासिक टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग के युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्डियन' के मुताबिक मातेक की पीठ की चोट के कारण सानिया को यह निराशा झेलनी पड़ी। वह प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों में पहले ही हार चुकी हैं। सानिया-मातेक चेक गणराज्य की व्लादिमीरा यूलीरोवा और इवा हर्दिनोवा के खिलाफ खेल रही थीं। हालांकि, पहले सेट में भारत-अमेरिकी जोड़ी 2-6 से हार चुकी थी। दूसरे सेट में भी चेक गणराज्य की जोड़ीदारों को 2-1 की बढ़त मिल गई थी, तभी मातेक की पीठ में दर्द शुरू हो गई।

इधर, रूस की दिनारा सफीना प्रतियोगिता के एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। सफीना ने सर्बिया की जेलेना जानकोविच को 7-6, 6-1 से पराजित किया। इस हार के कारण डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के जानकोविच के प्रयास को गहरा झटका लगा है।

फाइनल में सफीना का सामना इटली की खिलाड़ी फ्लाविया पेनेता से होगा। पेनेता ने एक अन्य सेमीफाइल मुकाबले में अमेरिका की बेथाने मातेक को 3-6, 6-2, 7-5 से हराया।

जानकोविच दुनिया की दूसरी सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी हैं। अगर वह यहां खिताब जीतने में सफल रहतीं तो वह हमवतन अना इवानोविच को पीछे छोड़कर डब्लूटीए रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच जातीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+