फेडरर की बादशाहत खतरे में

बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक से ठीक पहले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर की परेशानी बढ़ गई है। खराब फार्म के कारण उनका दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी का ताज खतरे में दिखाई दे रहा है।

ओलंपिक से ठीक पहले इस ताज को बचाने के लिए फेडरर के पास सिंनसिनाटी मास्टर्स ओपन के रूप में आखिरी मौका है।

फेडरर अगर इस प्रतियोगिता का खिताब जीतने में सफल रहे, तो वह ताज बचाने में सफल रहेंगे, नहीं तो इस ताज पर स्पेन के राफेल नडाल का कब्जा हो सकता है।

टोरंटो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच चुके दुनिया के दूसरे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल और फेडरर के बीच 770 पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग का अंतर रह गया है। टोरंटो में खिताब जीतने की स्थिति में नडाल और 300 अंक हासिल कर लेंगे। इससे यह अंतर घटकर 470 अंकों का रह जाएगा।

फरवरी 2004 से लेकर आज तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर विराजमान फेडरर ने एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट को बताया, "इस मुकाम पर सकारात्मक सोच जरूरी है। मैं बढ़िया प्रदर्शन की आशा कर रहा हूं। मेरे लिए ओलंपिक और अमेरिकन ओपन ज्यादा अहम हैं।"

फेडरर और नडाल 25 जुलाई 2005 से विश्व वरीयता क्रम में पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+