अहमदाबाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई
गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने रविवार को बताया कि शनिवार को अहमदाबाद के सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने रविवार को बताया कि शनिवार को अहमदाबाद के सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद व्यास ने संवाददाताओं से कहा कि क्रिकेट मैच में रनों की तरह मृतकों की संख्या गिनने से अधिक जरूरी घायलों की बेहतर चिकित्सा के बारे में ध्यान देना है।
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक विशेष समन्वय दल की स्थापना कर दी गई है।
व्यास ने स्वीकार किया कि शनिवार को करीब 20 बम विस्फोट हुए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच सार्वजनिक बहस का विषय नहीं है, विशेषज्ञ इसे देख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications