कठोर आतंकवाद निरोधी कानून चाहते हैं आडवाणी (लीड-1)

अहमदाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को 'प्रीवेंशन आफ टेररिस्ट एक्टिविटीज' (पोटा) जैसे कठोर आतंकवाद निरोधी कानून की आवश्यकता की अपनी मांग दोहराई।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में बम धमाकों में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आडवाणी ने कहा कि साधारण कानूनों के चलते खुफिया एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ने में परेशानी हो रही है।

आडवाणी ने कहा, "महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों में संगठित अपराध से लड़ने के लिए सक्षम कानून मौजूद हैं। गुजरात सरकार ने भी उसकी तर्ज पर एक कानून पारित किया था लेकिन वह पिछले चार सालों से राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि इस कानून को मंजूरी देने में अब एक दिन की भी देर नहीं करनी चाहिए।

आडवाणी ने कहा कि आतंकवादियों ने सिविल अस्पताल पर हमला करके बेहद घृणित अपराध किया है। अहमदाबाद में मारे गए कुल 45 में से 23 लोगों की मौत अस्पताल परिसर में हुए धमाके में हुई थी।

आडवाणी रविवार दोपहर यहां पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम रुपला से मुलाकात की और शनिवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद राज्य की स्थिति पर चर्चा की।

आडवाणी गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं जो अहमदाबाद का ही एक हिस्सा है। आडवाणी ने इन धमाकों के बावजूद आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए अहमदाबाद के लोगों की प्रशंसा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+