पाकिस्तान जाने को राजी नहीं हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

मेलबर्न, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के सदस्य चैंपियंस ट्राफी के लिए सितंबर में पाकिस्तान जाने को तैयार नही हैं।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को साफ तौर पर कह दिया है कि आस्ट्रेलियाई टीम के कई प्रमुख सदस्य पाकिस्तान में खेलने को राजी नहीं हैं।

सीए को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में एसीए ने साफ किया है कि कप्तान रिकी पोंटिंग, एंड्रयू सायमंड्स और मैथ्यू हेडन ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है।

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि अपनी रिपोर्ट में एसीए प्रमुख पॉल मार्श ने चैंपियंस ट्राफी के लिए चुने गए सभी 30 खिलाड़ियों की राय शामिल की है।

सीए प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने कहा कि बोर्ड पर खिलाड़ियों का दबाव नहीं है। दरअसल, बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित है। सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद बोर्ड का अगला लक्ष्य प्रतियोगिता की गरिमा बनाए रखने और बतौर मेजबान पाकिस्तान का सम्मान करना होगा।

सदरलैंड ने कहा कि जब तक प्रतियोगिता में शिरकत करने को लेकर फैसला नहीं ले लिया जाता, सीए खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर बात नहीं करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+