गृहमंत्री ने की गुजरात सरकार की तारीफ

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने रविवार को गुजरात सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अहमदाबाद में हुए बम धमाकों के बाद स्थितियों को बखूबी काबू किया। शनिवार की शाम हुए इन सिलसिलेवारधमाकों में लगभग 45 लोग मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करने के बाद पाटिल ने कहा कि कल जो कुछ हुआ उससे केंद्र सरकार बहुत दुखी है और हमारी पूरी संवेदना पीड़ितों के परिजनों के साथ है।

पाटिल ने कहा, "हमारे मन में कोई संदेह नहीं है कि राज्य सरकार उनकी मदद करेगी। केंद्र सरकार भी उनकी पूरी सहायता करेगी। हम उनके दुखों और कठिनाइयों को कम करने का प्रयास करेंगे।"

उन्होंने कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि गुजरात में अमन-चैन कायम रहे, बल्कि देश के किसी भी हिस्से में इनका कायम रहना बहुत जरूरी है।

पाटिल ने कहा कि पूर्व में जब भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, लोगों ने समझदारी का परिचय दिया है और मुझे यकीन है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+