नशा-निरोधी अभियान में शामिल हुए राजकुमार विलियम
लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार विलियम इस महीने दूसरी बार नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोहों को पकड़ने के एक अभियान में शामिल हुए।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विलियम कैरेबियाई क्षेत्र में नौसेना के एक अभियान के तहत नशीले पदार्थो का कारोबार करने वाले तस्करों को पकड़ने के लिए गए थे।
26 वर्ष के विलियम नौ सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत हैं। वह ब्रिटिश नौसेना के एक मैरिन हेलिकाप्टर पर सवार होकर अभियान पर गए थे।
अभियान के दौरान विलियम ने संदेह के आधार पर तस्करों की एक स्पीडबोट को रोका। बोट पर तीन लोग सवार थे। हालांकि इस बोट पर से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हो सका, लेकिन नौ सेना ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
विलियम इस महीने की शुरुआत में भी एक अभियान में शामिल हुए थे। उस अभियान में चार करोड़ पाउंड कीमत की कोकीन सेना के हाथ लगी थी। विलियम सैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो महीने के लिए ब्रिटिश नौ सेना से जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications