टूर डी फ्रांस : सैस्त्रे खिताब से एक कदम दूर

सेरले (फ्रांस), 27 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के चालक कार्लोस सैस्त्रे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित साइक्लिंग प्रतियोगिता 'टूर डी फ्रांस' के 95वें संस्करण का खिताब जीतने से महज एक कदम दूर रह गए हैं। सैस्त्रे ने शानिवार को आयोजित 'टाइम ट्रायल' रेस में प्रतियोगिता के संभावित विजेता माने जा रहे आस्ट्रेलियाई चालक केडेल इवांस को 21 सेकेंड के अंतर से पीछे छोड़ा।

सैस्त्रे इस प्रतियोगिता में खिताबी जीत हासिल करने वाले स्पेन के तीसरे चालक बन जाएंगे। वह अभी भी पीसी जर्सी पर कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। अब उन्हें पेरिस में आयोजित होने वाली आखिरी रेस में हिस्सा लेना है। वह अपने सबसे करीबी चालक इवांस से एक मिनट पांच सेकेंड की दूरी बनाए हुए हैं।

इवांस के लिए अंतिम रेस में इस अंतर को पीछे छोड़ते हुए सैस्त्रे को हरा पाना संभव नहीं होगा। बहरहाल, इवांस को लगातार दूसरे वर्ष उपविजेता के रूप में संतोष करना होगा।

शनिवार की 'टाइम ट्रायल' रेस जर्मनी के चालक स्टीफन शूमाकर ने जीती। इस रेस में सैस्त्रे 14वें स्थान पर रहे। रेस शुरू होने से पहले उनका मुख्य लक्ष्य इवांस को पीछे छोड़ना था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+