सूरत में अस्पताल के नजदीक बम बरामद (लीड-1)

सूरत, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत शहर में एक अस्पताल के नजदीक बम बरामद किया गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन के पास रविवार को बरामद संदिग्ध वस्तु बम नहीं थी।

सूरत, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत शहर में एक अस्पताल के नजदीक बम बरामद किया गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन के पास रविवार को बरामद संदिग्ध वस्तु बम नहीं थी।

राजधानी अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों के कुछ ही घंटे बाद शनिवार रात को पुलिस ने यहां के नूपुर अस्पताल के सामने एक लकड़ी के बड़े डब्बे से एक संदिग्ध वस्तु बरामद किया। इसे विश्लेषण के लिए पुलिस अपने साथ ले गई।

पुलिस ने कहा कि इसमें तार, कुछ सफेद पाउडर, नट एवं बोल्ट के साथ-साथ बैटरी पाए गए थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि यह विस्फोटक हो सकता है।

यद्यपि, सूरत के पुलिस आयुक्त आर. एम. एस. बरार ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ इसकी छान-बीन कर रहे हैं।

उधर, रेलवे स्टेशन से बरामद संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद पता चला कि वह पुराने कपड़ों का गट्ठर था।

बम की बरामदगी के बाद बरार ने शहर के सभी सिनेमा घरों को बंद करवा दिया था और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी।

इंडों एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+