उत्तरपूर्व और बांग्लादेश के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके

अगरतला, 27 जुलाई (आईएएनएस)। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात देश के उत्तरपूर्वी इलाके और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भूकंप का हल्के झटके महसूस किए गए।

मेघालय की राजधानी शिलांग में क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप बीती रात 12.22 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 आंकी गई जबकि बांग्लादेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12.56 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 थी।

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 115 किलोमीटर उत्तर में मेमनसिंह में स्थित था और इसका असर त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और उत्तरपूर्व के अन्य इलाकों में महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह की क्षति के समाचार नहीं हैं।

गौरतलब है कि भूकंप विज्ञानी उत्तरपूर्व के सात राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को दुनिया में भूकंप के सर्वाधिक खतरे वाले छह क्षेत्रों में शुमार करते हैं। सन 1897 में इस इलाके में भारत का अब तक का सबसे जोरदार भूकंप आया था जिसमें 1,600 लोगों की जानें गईं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+