अहमदाबाद धमाकों के मद्देनजर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बंगलौर और अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाके के बाद उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 16 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं।

शनिवार देर रात प्रमुख सचिव गृह महेश गुप्ता और पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह व महानिरीक्षक (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ए.के. जैन ने सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों, उप-महानिरीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफरेंसिंग के जरिए गस्त तेज करने, सघन तलाशी के साथ खुफिया व्यस्था को चौकस करने की हिदायत दी गई। सावन मेलों और 15 अगस्त को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सुरक्षाबलों की अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण तैनातियों को फिलहाल रद्द कर उन्हें शॉपिंग मॉल्स, तीर्थस्थलों, पर्यटन केंद्रों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में तैनात करने की हिदायत दी गई है।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बताया कि फैजाबाद, गोरखपुर, आगरा, चित्रकूट, मथुरा और वाराणसी के विरष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरतने की विशेष हिदायत दी गई है और कहा गया है कि सुरक्षा के लिए जरूरी बल उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+