मौद्रिक समीक्षा नीति से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा नीति, मानसून की स्थिति व विभिन्न कंपनियों के वित्तीय नतीजे आगामी सप्ताह देश के शेयर बाजारों की दशा व दिशा तय करेंगे। साथ ही लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मिली शानदार जीत से उत्साहित सरकार द्वारा आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की संभावनाओं से भी शेयर बाजारों को सकारात्मक संकेत मिल सकता है।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा नीति, मानसून की स्थिति व विभिन्न कंपनियों के वित्तीय नतीजे आगामी सप्ताह देश के शेयर बाजारों की दशा व दिशा तय करेंगे। साथ ही लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मिली शानदार जीत से उत्साहित सरकार द्वारा आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की संभावनाओं से भी शेयर बाजारों को सकारात्मक संकेत मिल सकता है।

25 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार तीसरे सप्ताह 639.54 अंक यानी 4.69 फीसदी चढ़कर 14,274.94 के स्तर पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी विवेच्य सप्ताह के दौरान 219.60 अंक यानी 5.36 फीसदी की मजबूती से 4,311.85 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 29 जुलाई को घोषित की जाने वाली मौद्रिक समीक्षा नीति में रेपो रेट व नकद आरक्षित अनुपात में वृद्धि किए जाने की संभावना से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन से जारी आंकड़ों के अनुसार 12 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर 11.89 फीसदी दर्ज की गई। गत 5 जुलाई को समापत हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर 11.91 फीसदी थी।

आने वाले सप्ताह विभिन्न कंपनियों से वित्तीय वर्ष 2008-09 की प्रथम तिमाही के लिए जारी होने वाले वित्तीय नतीजों से भी शेयर बाजार अछूता नहीं रहेगा। अभी तक 482 कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। इन कंपनियों के शुद्ध मुनाफे व शुद्ध बिक्री में पिछले वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही की तुलना में क्रमश: 14.5 व 34 फीसदी का इजाफा हुआ है। आने वाले सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं उनमें एल एंड टी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सन फर्मा, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, रैनबैक्सी लेबोरेटरीज व एनटीपीसी प्रमुख हैं।

आने वाले सप्ताह मानसून की दशा पर भी शेयर बाजारों का रुख निर्भर करेगा। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के तीसरे सप्ताह बारिश सामान्य से 33 फीसदी कम दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+