वरिष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक महासचिव का निधन
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। वरिष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक महासचिव वी. एस. भट्ट का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।
भट्ट ने नई दिल्ली के सर्वोदय एंक्लेव स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। उनके परिजनों के अनुसार वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे भारतीय सांख्यिकी सेवा के उपमहानिदेशक पद से वर्ष 1982 में सेवानिवृत्त हुए थे।
सेवानिवृत्ति के बाद वे वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में शामिल हो गए। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में अवकाश प्राप्त नागरिकों के एक संगठन के साथ छह महीने गुजारे।
देश लौटने पर भट्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग संगठन की स्थापना की। भट्ट ने वर्ष 1999 में 'फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस ऑफ सीनियर सिटीजंस ऑफ इंडिया' की स्थापना की।
पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण भी इस संगठन के साथ जुड़े थे। भट्ट विगत कुछ वर्षो से अस्वस्थ्य रहने के कारण संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा नहंी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications