चैंपियंस ट्राफी का बहिष्कार कर सकते हैं पीटरसन

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केविन पीटरसन सितंबर में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकते हैं।

पीटरसन ने ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' से कहा, "मेरे लिए सुरक्षा प्रमुख मुद्दा है। मैं पाकिस्तान जाकर अपनी जान खतरे में नहीं डाल सकता।"

पीटरसन ने कहा है कि अगर इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) चैंपियंस ट्राफी में टीम भेजने को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं कर सका तो वह अपने स्तर पर फैसला करने को मजबूर होंगे।

ईसीबी की कार्यकारिणी 4 अगस्त को इस मुद्दे को लेकर एक बैठक करने वाली है। पीटरसन को आशा है कि प्रशासक खिलाड़ियों के हित में ही फैसला करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा चैंपियंस ट्राफी का आयोजन पाकिस्तान में ही कराए जाने का फैसला लिए जाने के बाद से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता का बहिष्कार करने की धमकी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+