श्री गुरु ग्रंथ साहिब के त्रिशताब्दी समारोह समिति की समीक्षा बैठक
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रचना के तीन सौ वर्ष पूरे होने का समारोह मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने की।
महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख इस समिति के सह-अध्यक्ष हैं। समिति में 40 सदस्य हैं, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी, बिहार के राज्यपाल रघुनंदनलाल भाटिया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल और लोकसभा के उपाध्यक्ष सी.एस. अटवाल सम्मिलित हैं।
समिति ने इस सिलसिले में नांदेड़, आनंदपुर साहब और तलवंडी साबों में किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि अक्टूबर-नवम्बर 2008 में नांदेड़ में भक्तों और तीर्थयात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। समिति को बताया गया कि गुरुद्वारा परिसर का विकास, नदी के पास विकास, सड़कों का निर्माण और यात्रियों के लिए ठहरने के प्रबंध सही समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
समिति ने कर्नाटक-बीदर में गुरुद्वारा परिसर के सौंदर्यीकरण को प्रदर्शित करने के संबंध में मीडिया की योजनाओं पर भी विचार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications