गाजा में कार बम विस्फोट में पांच की मौत

गाजा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा में शुक्रवार को हुए एक कार बम विस्फोट में हमास के चार आतंकवादियों सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।

शिफा अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम गाजा के पश्चिमी हिस्से में हुए कार विस्फोट में चार आतंकवादियों और एक आठ वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस विस्फोट में करीब 20 लोग घायल भी हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के समय चारों आतंकवादी कार में सवार थे।

हमास की सशस्त्र शाखा अल-क्व साम ब्रिगेड के एक बयान में कहा गया है कि एक अज्ञात हमलावार द्वारा शहर के तटीय सड़क पर किए गए हमले में उसके चार सदस्यों की मौत हो गई है।

हमास ने इस हमले के लिए विरोधी फतह गुट को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि पिछले साल जून से गाजा पट्टी का नियंत्रण फतह गुट के हाथ से निकलकर हमास के पास चला गया है ।

हमास सरकार के आंतरिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस प्रकार के हमलों का उद्देश्य हमास के गाजा पट्टी पर नियंत्रण के पहले की अराजकता और अव्यवस्था को वापस लाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+