मुलायम-अमर ने की मनमोहन से मुलाकात
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव अमर सिंह के साथ शनिवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव अमर सिंह के साथ शनिवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात में हालांकि क्या बातें हुईं इसकी औपचारिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्रों की मानें तो अगस्त महीने के पहले सप्ताह में प्रस्तावित मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बारे में सपा नेताओं ने प्रधानमंत्री से चर्चा की।
चर्चा है कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री से सपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर बातचीत की है। हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में शामिल नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications