सप्ताहांत सोना व चांदी नरमी से बंद
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सप्ताहांत सोना व चांदी गिरकर बंद हुए। सोना का अगस्त वायदा 14 रुपये प्रति दस ग्राम टूटकर 12,687 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ जबकि चांदी का सितंबर वायदा 33 रुपये की नरमी से 24,392 रुपये प्रति किलोग्राम बंद हुआ।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स ) के कामेक्स डिवीजन में सप्ताहांत सोना का अगस्त वायदा 4.50 डालर की तेजी से 926.80 डालर प्रति औंस बंद हुआ। चांदी का सिंतंबर वायदा भी 7.7 सेंट की तेजी से 17.375 डालर प्रति औंस बंद हुआ।
एमसीएक्स में सोना का अगस्त वायदा सप्ताहांत 17 रुपये की मजबूती से 12,718 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,680-12,725 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 14 रुपये की नरमी से 12,687 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ।
चांदी का सितंबर वायदा 15 रुपये की तेजी से 24,440 रुपये प्रति किलोग्राम खुला और 24,368-24,474 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 33 रुपये टूटकर 24,392 रुपये प्रति किलोग्राम बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications