शेयर बाजारों ने भी लगाई सरकार के विश्वास मत पर जीत की मुहर (साप्ताहिक समीक्षा)

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के विश्वास मत जीतने के बाद शेयर बाजारों में आई तेजी सप्ताह के अंतिम दो कारोबारी दिवसों में बरकरार नहीं रह सकी। लेकिन कुल मिलाकर शुक्रवार को शेयर बाजार साप्ताहिक तेजी के साथ बंद हुए।

बुधवार को साल की सबसे बड़ी छलांग लगाकर शेयर बाजारों ने भी मनमोहन सिंह की सरकार के विश्वास मत पर अपनी मुहर लगा दी।

शुक्रवार को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में 639.54 अंकों यानी 4.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और वह 14274 अंकों पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी इस दौरान 219.60 अंकों यानी 5.36 फीसदी के उछाल के साथ 4311.85 अंकों पर बंद हुआ।

बीएसई मिड कैप सूचकांक 333.20 अंकों यानी 6.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5572.59 अंकों पर बंद हुआ।

बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 322.89 अंकों यानी 5.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6778.78 अंकों पर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 214.64 अंकों यानी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13850.04 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67.25 अंकों यानी 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4159.50 अंकों पर बंद हुआ।

मंगलवार को सरकार के लोकसभा में विश्वास मत हासिल करने से पहले बाजार में तेजी बरकरार रही और सेंसेक्स 254.16 अंकों यानी 1.84 फीसदी की बढ़त के साथ 14104.20 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 80.6 अंकों यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 4240.10 अंकों पर बंद हुआ।

सरकार के विश्वास मत जीतने का बुधवार को शेयर बाजार ने जबर्दस्त स्वागत किया। इस दिन सेंसेक्स 838.08 अंकों यानी 5.94 फीसदी की बढ़त के साथ 14942.28 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी सूचकांक 236.70 अंकों यानी 5.58 फीसदी की बढ़त के साथ 4476.80 पर बंद हुआ।

लेकिन लगातार पांच दिनों की बढ़त के बाद गुरुवार को निवेशकों ने लाभ कमाने के लिए शेयरों की बिकवाली की और इस कारण सेंसेक्स 165.27 यानी 1.11 फीसदी और निफ्टी 43.25 अंकों यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर बाजार में रातों-रात गिरावट और बंगलौर में विस्फोट की घटना के कारण शुक्रवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज गई। सेंसेक्स 502.07 अंकों यानी 3.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14274.94 अंकों और निफ्टी 121.70 अंकों यानी 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4311.85 अंकों पर आ गया।

पूरे सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.64 फीसदी बढ़कर 2147.35 पर बंद हुए। कंपनी ने शुद्ध मुनाफे में 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की।

उधर, अफ्रीकी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एमटीएन के साथ गठजोड़ की बातचीत टूटने के बाद बीते सप्ताह रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर 15.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 503.10 पर बंद हुए। इस दौरान देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई के शेयर 6.36 फीसदी बढ़कर 656.85 अंकों पर बंद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+