अमरनाथ भूमि विवाद : जम्मू में हिंसा, 30 घायल

जम्मू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को वन्य भूमि फिर से आवंटित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 30 लोग घायल हो गए, जिसमें करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी है।

जम्मू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को वन्य भूमि फिर से आवंटित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 30 लोग घायल हो गए, जिसमें करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी है।

शनिवार को लगातार तीसरे दिन शहर पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहे जबकि सड़कों से वाहन नदारत थे।

शहर के मुथी इलाके में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक भीड़ ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जबकि कई को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई बार सिटी सेंटर में प्रवेश की कोशिश की। पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मुथी, डियोगियाना, बिश्नाह और विजयपुर में झड़पें हुई। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का पुतला जलाया।

ताजा हिंसा बुधवार को कुलदीप कुमार डोगरा के आत्महत्या करने के बाद भड़की है। डोगरा ने कहा था कि वे अमरनाथ बोर्ड से जमीन वापस लिए जाने के विरोध में आत्महत्या कर रहे हैं।

उत्तरी कश्मीर में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 40 एकड़ जमीन फिर से आवंटित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और काले झंडे के साथ प्रदर्शन किया। राज्य सरकार ने बोर्ड को आवंटित जमीन 26 मई को वापस ले ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+