बंगलौर में एक और बम बरामद
बंगलौर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। शहर में शुक्रवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद आज एक और जिंदा बम बरामद किया गया। धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सात अन्य घायल हो गए थे।
बंगलौर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। शहर में शुक्रवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद आज एक और जिंदा बम बरामद किया गया। धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सात अन्य घायल हो गए थे।
शहर के मध्य से करीब 10 किलोमीटर दूर अदुगोड़ी में शनिवार सुबह बरामद बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेज दिया गया।
सिलसिलेवार बम धमाके के बाद शनिवार को शहर में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा था लेकिन बम की खबर से दहशत का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस महानिदेशक आर. श्री कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कल की घटना के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं लेकिन अभी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।"
उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। शहर में शांति है और जनजीवन समान्य गति से चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications