चौथी बार खुला नेताओं का पसंदीदा 'ल्योंस'
चंडीगढ़, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जैसे राजनेताओं के पसंदीदा रहा 'ल्योंस' रेस्तरां एक बार फिर खुल गया है।
इंदिरा गांधी व ज्ञानी जैल सिंह जैसे राजनेता जब भी चंडीगढ़ आतें थे, तो वे लियोंस जाने का कोई मौका नहीं चूकतें।
यह रेस्तरां पिछले सात महीनों से बंद पड़ा था और इससे पहले भी दो बार वह बंद हो चुका है।
ल्योंस की शुरूआत वर्ष 1966 में कांग्रेसी कार्यकर्ता केदारनाथ शर्मा ने की थी। पहली बार यह सात वर्षो के लिए बंद हुआ था।
पिक्काडिली समूह द्वारा संचालित इस रेस्तरां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य नाथ शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "एक जमाना था जब चंडीगढ़ को लोग ल्योंस के नाम से पहचानते थे। यह मेरे दादाजी का सपना था। इसलिए समय-समय पर हम इसमें गुणत्मक सुधार करते रहते हैं। यही वजह है कि इसे बीच में कई दफा बंद करना पड़ा।"
उन्होंने कहा, "ल्योंस इंदिरा गांधी, जैल सिंह और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह का पसंदीदा रेस्तरां था। जब भी ये चंडीगढ़ आतें ल्योंस जरूर आतें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications