चटर्जी ने कहकर इस्तीफा नहीं दिया : आचार्य
कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निकाले जाने के फैसले का पार्टी के वरिष्ठ नेता वासुदेव आचार्य ने बचाव किया है।
कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निकाले जाने के फैसले का पार्टी के वरिष्ठ नेता वासुदेव आचार्य ने बचाव किया है।
लोकसभा में पार्टी के नेता वासुदेव आचार्य ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार उन्होंने मुझसे लोकसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का वचन दिया था लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया।
आचार्य ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर सोमनाथ चटर्जी के साथ उनकी कई दौर की बातचीत हुई थी। सोमनाथ चटर्जी ने उनसे कुछ दिन पहले कहा था कि विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले वे लोकसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
आचार्य के अनुसार चटर्जी को पार्टी से निकाले जाने का निर्णय हड़बड़ी में लिया गया फैसला नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications