मंगेतर को शोभराज की एचआईवी जांच कराने की सलाह
काठमांडू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में हत्या के मामले में बीस वर्ष कैद की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को दिल दे बैठी नेपाली बाला निहिता बिश्वास को अब शोभराज की एचआईवी जांच कराने की सलाह मिल रही है।

शोभराज के साथ विवादास्पद सगाई को लेकर निहिता पहले से ही विवादों में फंस गई हैं। नेपाली समाचार पत्र 'कांतीपुर' में शनिवार को 'माई डियर सिस्टर निहिता' के नाम से एक स्तंभकार सरस्वती पाराजुली ने लिखा है, "यह सच है कि हमारा दामाद एक शातिर चोर है। कौन जानता है कि वह एचआईवी पॉजीटिव भी हो।"
स्तंभ में निहिता को सलाह दी गई है कि विवाह से पूर्व वे शोभराज की एचआईवी जांच करवाएं। सरस्वती ने लिखा है, "कई ऐसे लोग होते हैं, जो एचआईवी होने के बावजूद मासूम लड़कियों के साथ विवाह करने से नहीं हिचकते।"
सरस्वती ने निहिता को शोभराज से विवाह नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "जब तुम्हारी उम्र तीस साल होगी, तो उस समय शोभराज की उम्र 74 साल होगी। नेपाल में एक पुरुष की औसत उम्र 62 वर्ष होती है।"
उधर, शोभराज के जीवन पर पुस्तक तैयार कर रहे अमेरिकी लेखक डेविड वूडार्ड ने 'हिमालयन टाइम्स' समाचार पत्र में शोभराज और निहिता के बीच प्रेम प्रसंग की सराहना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications