प्रेमी युगल ने भेड़ाघाट के धुआंधार में कूदकर जान दी
जबलपुर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल भेड़ाघाट के धुआंधार (वाटर फाल) में कूदकर शुक्रवार की शाम को प्रेमी युगल ने जान दे दी। 24 घंटे बाद भी दोनों के शव को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस के हाथ दोनों का लिखा सुसाइड नोट जरूर लगा है।

चरगुआं थाने के प्रभारी सुनील नेमा ने आईएएनएस को बताया कि लक्ष्मी चक्रवर्ती और सचिन प्रजापति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी खबर दोनों के परिवार के लोगों को भी थी। शुक्रवार की दोपहर यह प्रेमी युगल भेड़ाघाट पहुंचा और रोप वे को पार करता हुआ नर्मदा नदी के दूसरे किनारे पर पहुंच गया।
नेमा के अनुसार लक्ष्मी शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसे खोजने उसका भाई महेश भेड़ाघाट जा पहुंचा। आशंका है कि उसे देखते ही दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और धुआंधार में छलांग लगा दी। सचिन ने रोप वे के टिकट पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने मौत के लिए अपने को जिम्मेदार माना है। वहीं लक्ष्मी ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि वह आत्महत्या निजी कारणों के चलते कर रही है।
पुलिस दोनों के शव को खोजने में जुटी है मगर 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उसे इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications