सितम्बर तक परमाणु करार पूरा हो सकता है: सिब्बल
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि केंद्र सरकार को पूरी उम्मीद है कि उसे परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) का समर्थन मिलेगा और अगले सितम्बर माह तक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता भी संपन्न हो जाएगा।
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि केंद्र सरकार को पूरी उम्मीद है कि उसे परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) का समर्थन मिलेगा और अगले सितम्बर माह तक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता भी संपन्न हो जाएगा।
फिनलैंड और स्वीडन के लिए रवाना होने से पहले आईएएनएस से एक खास बातचीत में सिब्बल ने कहा, "देखा जाए क्या होता है। मैं आज फिनलैंड और स्वीडन जा रहा हूं। इन देशों का रुख सकारात्मक है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे हमारा समर्थन करेंगे।"
सिब्बल ने यह पुष्टि भी कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड की बैठक 1 अगस्त को होनी है। इस बैठक में भारत केंद्रित सेफगार्ड समझौते को हरी झंडी दी जा सकती है।
एनएसजी में शामिल 45 सदस्य देशों में जो देश भारत के प्रति कड़ा रवैया अपनाने वाले हैं उन्हें साधने के लिए सिब्बल को मोर्चे पर लगाया गया है। सिब्बल इसीलिए फिनलैंड और स्वीडन की यात्राा पर निकले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को चीन का साथ मिलने का भी भरोसा है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षो में हमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में एनएसजी की हरी झंडी यदि करार को मिल जाए तो सितम्बर महीने में 123 समझौते को अमेरिकी कांग्रेस स्वीकार कर लेगी।
विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने इसी सिलसिले में पिछने दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडालिजा राइस से भेंट की थी। बाद में उन्होंने आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। शर्मा अभी इथोपिया, घाना, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications