कोलंबो टेस्ट : 82 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा (लीड-4)

कोलंबो , 26 जुलाई (आईएएनएस)। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मैदान पर श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को फालोऑन खेल रही भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 82 रन के कुल योग पर तीसरा विकेट खो दिया। पहली पारी में 27 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर 12 रन बनाकर मुथैया मुरलीधरन के मैच के सातवें शिकार बने।

भारतीय टीम दूसरी पारी की तुलना में श्रीलंका से अभी भी 295 रन पीछे चल रही है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 600 रन (घोषित) बनाए थे।

भारत का दूसरा विकेट वीवीएस लक्ष्मण के रूप में 53 रन पर गिरा था। पहली पारी में सबसे अधिक 56 रन बनाने वाले लक्ष्मण को पदोन्नत करके तीसरे क्रम पर भेजा गया था, लेकिन वह 21 रन बनाने के बाद युवा स्पिन गेंदबाज असंथा मेंडिस की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

भारतीय टीम ने अपना दूसरा विकेट भोजनावकाश से ठीक पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में गंवाया था। सहवाग ने 13 रन बनाए। भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 43 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि राहुल द्रविड़ बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, तीसरे दिन के अपने स्कोर 6 विकेट पर 159 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम कुल योग में 64 रन जोड़ने के बाद सिमट गई। भारत की ओर से वीवीएस लक्ष्मण ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। लक्ष्मण तीसरे दिन 19 रन पर नाबाद लौटे थे। लक्ष्मण ने 118 गेंद खेलकर छह चौके लगाए।

तीसरे दिन एक रन पर नाबाद लौटने वाले कप्तान अनिल कुंबले अपने स्कोर में एक रन का भी इजाफा नहीं कर सके और असंथा मेंडिस की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। हरभजन सिंह ने नौ रन बनाए, जबकि जहीर खान पांच रन पर आउट हुए। इशांत शर्मा 13 रन बनाकर अविजित लौटे।

चौथे दिन के पहले सत्र में मेंडिस और मुरलीधरन ने पहली पारी में भारत के सभी विकेट झटके। मुरलीधरन ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे मेंडिस ने चार विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+